Ghatsila News: बाबा चित्रेश्वर धाम पहुंचने वाली सड़क की स्थिति नारकीय
Ghatsila News: बहरागोड़ा के बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क गंभीर रूप से जर्जर हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस समस्या के बारे में जानकारी है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई है। क्षेत्र के निवासी सरकार से सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन बाबा चित्रेश्वर धाम झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण वर्ष भर यहां लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विडंबना यह है कि मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क स्वयं बदहाली की कहानी बयां कर रही है। चित्रेश्वर धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होकर जलजमाव और कीचड़ से पट गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर कदम श्रद्धालुओं को संभलकर चलना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चो समेत मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी।
सड़क की जर्जर स्थिति
ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की जर्जर स्थिति से प्रशासन और जनप्रतिनिधि भली-भांति अवगत हैं, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बदहाल सड़क के कारण मंदिर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आवागमन की सुविधा मिल सके तथा इस ऐतिहासिक तीर्थस्थल की गरिमा बनी रहे। बंगाली माह के अनुसार श्रावण महीना का पहला सोमवार आज है, इसलिए मंदिर समिति द्वारा मंदिर को सजाया गया है। कमेटी द्वारा बताया गया कि इस बार अर्घा सिस्टम से ही श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पण करेंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


