प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह की छात्रा एकलव्य विद्यालय के लिए उत्तीर्ण
Apr 08, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
पोटका प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह की छात्रा देवला मांझी का एकलव्य विद्यालय में चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक झरना कुमार ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाएं दी कि सभी बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हों। इस अवसर पर अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह( पोटका- 1) की छात्रा देवला मांझी का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक झरना कुमार ने छात्रा देवला मांझी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साह बढ़ाया। मौके पर उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रतिवर्ष यहां के बच्चे सभी प्रतियोगी परीक्षा जैसे नेतरहाट, जेएनवी में उत्तीर्ण हो और आगे बढ़े। इस अवसर पर सहायक शिक्षक गुलाबी महतो, नीलमणि लोध सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


