विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिक्षा, सड़क और बिजली योजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा प्रखंड में विधायक समीर महंती के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी कई विकास योजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। पीएम श्री प्लस-2 उच्च विद्यालय में 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण होगा। जयपुरा गांव में दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास एवं बिजली विभाग की महा-विद्युतीकरण योजना का भूमि पूजन किया गया।

विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिक्षा, सड़क और बिजली योजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड में सोमवार को विधायक समीर महंती के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी कई विकास योजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पीएम श्री प्लस-2 उच्च विद्यालय, खंडामौदा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। वहीं विधायक निधि से जयपुरा गांव में दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास हुआ। इसके अलावा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समीप बिजली विभाग की महा-विद्युतीकरण योजना का भूमि पूजन किया गया, जिससे ग्रामीण, शहरी और कृषि क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, लंबोदर कुंअर, ज्योत्स्ना मयी बेरा, मुखिया राम मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल पडीहरी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।