अनदेखी : 20 साल पहले बनी भदुआ-पुनगोड़ा सड़क बदहाल, घायल हो रहे राहगीर

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला प्रखंड की भदुआ पंचायत के युक्तिडीह मोड़ से पुनगोड़ा गांव तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। पत्थरों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सड़क का निर्माण 2003-04 में हुआ था, लेकिन अब इसकी हालत खराब है। ग्रामीणों की समस्याएं अभी भी जस की तस हैं, हालाँकि विधायक ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया है।

अनदेखी : 20 साल पहले बनी भदुआ-पुनगोड़ा सड़क बदहाल, घायल हो रहे राहगीर

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की भदुआ पंचायत के युक्तिडीह मोड़ से लेकर पुनगोड़ा गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल है। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां सड़क कम और बड़े-बड़े नुकीले पत्थर ज्यादा नजर आते हैं। इसके कारण कई बार लोग गिरकर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके, सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। पहाड़ से सटे इस क्षेत्र में इस सड़क का निर्माण वर्ष 2003-04 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 23 लाख रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबी सड़क के रूप में किया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव और संवेदक (ठेकेदार) की लापरवाही के कारण यह सड़क तीन-चार वर्षों में ही टूटकर बिखर गई।

सड़क पर किया गया कालीकरण भी पूरी तरह गायब हो गया, जिससे बड़े-बड़े नुकीले पत्थर उभर आए हैं।गौरतलब हो कि कभी नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला दामपाड़ा क्षेत्र के कई गांव आज भी विकास के मामले में काफी पीछे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर उस समय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई थीं। नक्सली तो समाप्त हो गए, लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।कई गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाईइसके कारण पुनगोड़ा, युक्तिडीह, भदुआ, महेशडुबा, कानीमोहली समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण को लेकर इन गांवों के ग्रामीणों ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन से गुहार लगाई थी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि आने वाले वित्तीय वर्ष में सड़क का निर्माण अवश्य कराया जाएगा, लेकिन उनके निधन के बाद ग्रामीणों की वह उम्मीद भी समाप्त हो गई। हालांकि, इस सड़क के निर्माण को लेकर सांसद द्वारा भी आश्वासन दिया गया है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि सड़क का निर्माण कब तक हो पाता है।कोटइस संबंध में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सड़क जर्जर होने की समस्या संज्ञान में दी है। सड़क निर्माण को लेकर जल्द पहल की जायेगी। क्योंकि, यह महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।