ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाथाना एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में जाहेरथान निर्माण की मांग

थाना एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में जाहेरथान निर्माण की मांग

धालभूमगढ़ : चतरो निवासी इंद्रजीत मुर्मू ने उपायुक्त के नाम अंचलाधिकारी सदानंद महतो को मांग पत्र सौंपते हुए धालभूमगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर...

थाना एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में जाहेरथान निर्माण की मांग
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 08 Feb 2023 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

धालभूमगढ़ : चतरो निवासी इंद्रजीत मुर्मू ने उपायुक्त के नाम अंचलाधिकारी सदानंद महतो को मांग पत्र सौंपते हुए धालभूमगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर एवं थाना परिसर में जाहेर स्थान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग किया। मांग पत्र में इंद्रजीत मुंडा ने बताया कि धालभूमगढ़ प्रखंड आदिवासी बहुत इलाका है। इस कारण थाना परिसर एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में जाहेरथान होना जरूरी है। जिस तरह प्रखंड कार्यालय परिसर एवं थाना परिसर में मंदिर का निर्माण किया गया है, उसी प्रकार जाहेर थान का भी निर्माण किया जाए, ताकि सरना धर्म को मानने वाले लोग यहां पूजा अर्चना कर सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें