ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाग्रामीणों के भय से भागते भागते हिरण ने तोड़ा दम

ग्रामीणों के भय से भागते भागते हिरण ने तोड़ा दम

डुमरिया प्रखंड के गांव दामूडीह में रविवार की सुबह एक हिरण(सांभर) दौड़ते-दौड़ते थक कर मर गया। सूचना पाकर वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे, उसका पोस्टमार्टम करवाया और दफना दिया। रविवार को जंगल से भटक कर एक...

ग्रामीणों के भय से भागते भागते हिरण ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 13 Jan 2020 02:19 AM
ऐप पर पढ़ें

डुमरिया प्रखंड के गांव दामूडीह में रविवार की सुबह एक हिरण(सांभर) दौड़ते-दौड़ते थक कर मर गया। सूचना पाकर वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे, उसका पोस्टमार्टम करवाया और दफना दिया। रविवार को जंगल से भटक कर एक मादा हिरण वनकाटी गांव की ओर आ गया था। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे पकड़ने के लिए दौड़ाना शुरू कर दिया। हिरण भी डर के मारे भागने लगा। भागते-भागते झोंयाडीह, कासमार गांव होते वह दामूडीह गांव के पास एक खेत में गिरकर मर गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हिरण का शव डुमरिया स्थित वन विश्रामागार में लाया गया। डॉ. संजीव कुमार ने पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि मादा सांभर की उम्र डेढ़ से दो वर्ष की है। उसकी लंबाई पांच फीट एवं ऊंचाई तीन फीट दस इंच थी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में सांभर का कलेजा, लीवर, हर्ट आदि निकाल लिया गया है। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद सांभर का शव दफना दिया गया। इस मौके पर रेंजर पीके गोस्वामी, वनपाल सुधीर दंडपात, सौरभ बांसुरी, राजा घोष, दिलीप महाकुड़ मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें