Ghatsila News: रेलवे अंडरपास में बना गहरा गड्ढा, बार-बार हो रहे हादसे

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: घाटशिला के धरमबहाल पंचायत में रेलवे अंडरपास के पास बारिश के कारण गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में पानी भरने से सड़क संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है। हाल में एक ट्रैक्टर गड्ढे में फंसा था।

Ghatsila News: रेलवे अंडरपास में बना गहरा गड्ढा, बार-बार हो रहे हादसे

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अर्न्तगत चुनूडीह जाने वाले रेलवे अंडरपास के समीप सड़क पर बारिश के कारण करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भरा रहने से सड़क का रास्ता भी काफी संकरा हो गया है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गुरुवार को मऊभंडार की ओर से चुनूडीह जा रहे एक ट्रैक्टर के सामने से बाइक सवार आने के दौरान चालक ने संतुलन बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी वाहन फंसने और दुर्घटना की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। कुछ समय पहले इसी रेलवे अंडरपास के समीप गड्ढे में टाटा इंडिगो कार फंसने के बाद पलट गई थी, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया था। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सड़क के गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने, जल निकासी की व्यवस्था करने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: रेलवे अंडरपास में बना गहरा गड्ढा, बार-बार हो रहे हादसे