बालक छात्रावास में कमियों को सात दिनों दूर करें संवेदक : डीडीसी

बालक छात्रावास में कमियों को सात दिनों दूर करें संवेदक : डीडीसी

संक्षेप:

डीडीसी नागेंद्र पासवान ने खैरबनी पंचायत के लखाईडीह का दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन कला संस्कृति भवन और छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां कुछ खामियां पाई गईं। उन्होंने संवेदक को सुधारने की अवधि दी। साथ ही, सबर लाभुकों के आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और लखाई टुडू को निर्देश दिए।

Dec 10, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

डुमरिया, संवाददाता। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान ने बुधवार को खैरबनी पंचायत के लखाईडीह का दौरा कर विभाग विकास योजनाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। डीडीसी ने लखाईडीह में निर्माणाधीन कला संस्कृति भवन का निरीक्षण किया। बालक व बालिकाओं के लिए निर्मित छात्रावास को देखा। मानक के अनुसार, बेड व अन्य सामग्रियों में खामियां दिखाई एवं फटकार लगाते हुए संवेदक को बताया गया कि बालक छात्रावास में कमियों को सप्ताह भर में सुधारने की मौहलत दी। इसके साथ संवेदक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, 25 दिसंबर तक मानक के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराते हुए दोनों भवनों को विभाग के हैंडऑवर करने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबर लाभुकों के आवास निर्माण प्रगति की जानकारी ली डीडीसी ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत सबर लाभुकों के आवास निर्माण प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि गांव के ही युवक लखाई टुडू ने आठ लाभुकों का पैसा लिया है। लेकिन उसके द्वारा आवास निर्माण नहीं कराया जा रहा है। डीडीसी ने लखाई टुडू को 25 दिसंबर तक ली गयी राशि से आवास निर्माण कराने का सख्त निर्देश दिया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने डीडीसी को जर्जर सड़क व मोबाइल नेटवर्क के समस्या की जानकारी दी। इससे पूर्व डीडीसी व अन्य अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मौके पर बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम के साथ ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।