Ghatsila News: चाकुलिया : विधायक ने किया 216 साइकिल का वितरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलाGhatsila News: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में कल्याण विभाग के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने 216 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित करने की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, और विद्यार्थियों की खुशी को साझा किया।

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को कल्याण विभाग के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। एक समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती ने साइकिल वितरण करने की शुरुआत की। 216 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, जिला परिषद सदस्य धरित्रि महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, गौतम दास, विशाल बारीक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


