
असफलता से निराश न हों, आगे बढ़ें, सफल होंगे : डायरेक्टर
मुसाबनी के बेथल होम स्कूल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डायरेक्टर लिविंगस्टन जोसेफ ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने झारखंडी संस्कृति का प्रदर्शन भी किया।
मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड की बेनाशोल पंचायत अंतर्गत बेथल होम स्कूल में मंगलवार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेथल होम स्कूल के डायरेक्टर लिविंगस्टन जोसेफ ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी अति आवश्यक है, इससे बच्चों की सेहत एवं मस्तिष्क पर काफी बेहतर असर पड़ता है, एवं वह आगे चलकर इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब ने काफी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया, कई बच्चे सफल हुए और जो सफल न हो सके उन्हें भी इन बच्चों से सीखना चाहिए, निराश नहीं होना चाहिए, वह भी आगे चलकर अवश्य सफल होंगे।
मौके पर उन्होंने मौजूद अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को समय दें, यहां रहने वाले बच्चों को हम सब अधिक से अधिक समय देते हैं। उनके दुख-सुख में साथ रहते हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई कमी महसूस ना हो। बता दें कि इस बैथल होम स्कूल में ऐसे कई बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनके माता-पिता नहीं है, यह विद्यालय सेवा भाव से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल डेवोरान लिविंगस्टन ने भी सभी का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं के बीच 100 मीटर रेस 200 मीटर रेस बैलून प्रतियोगिता बॉलीबॉल, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, स्पीच कंपटीशन, डांस प्रतियोगिता सहित कई प्रकार के खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके उपरांत इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा झारखंडी संस्कृति की छटा बिखरते हुए कई शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं झारखंड की संस्कृति पर कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखें, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी काफी संख्या में शामिल हुए। इनके बीच भी कई प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें इन्होंने पद चढ़कर हिस्सा लिया। सफल बच्चों के बीच मेडल, कप का वितरण प्रतियोगिताओं में सफल हुए बच्चों के बीच मेडल कप एवं पुरस्कार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक इंद्रावती, संध्या, प्रवीण मार्डी, सौरव, अल्पना, बीना रानी किस्कू, पानमुनि, रायमत महाली, अंजलि सोरेन आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से भोज का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




