ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाटुसू मेला में उमड़ा लोगों का जनसैलाब, लोगो ने खुब किया मनोरंजन

टुसू मेला में उमड़ा लोगों का जनसैलाब, लोगो ने खुब किया मनोरंजन

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर दाहीगोड़ा सर्कस मैदान दाहीगोड़ा में कल्चर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को विराट टुसू मेला एवं मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया...

टुसू मेला में उमड़ा लोगों का जनसैलाब, लोगो ने खुब किया मनोरंजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSun, 22 Jan 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला। संवाददाता

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर दाहीगोड़ा सर्कस मैदान दाहीगोड़ा में कल्चर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को विराट टुसू मेला एवं मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया। विराट टुसू मेला में प्रथम पुरस्कार 8001 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 6001, द्वितीय पुरस्कार 4001, चतुर्थ पुरस्कार 2001 एवं समारोह में शामिल सभी टुसू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही मुर्गा पाड़ा में प्रथम मुर्गा मारने वाले को 1001 रुपया, द्वितीय मुर्गा मारने वाले को 601 रुपया और तीसरा पुरस्कार 401 रुपया दिया गया। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रामदास ने कहा कि यह पर्व झारखंड का सबसे बड़ा पर्व है। मकर पर्व को झारखंड के सभी लोग धूमधाम से पर्व मनाते हैं। यह झारखंड की संस्कृति की पहचान है। झारखंडी कहीं भी रहे मकर पर्व के समय घर जरूर वापस आते हैं। इस मौके पर जिला पार्षद करण सिंह,पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के कारण मेला का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष मेले के आयोजन होने से मेले में काफी संख्या में लोग देखा गया लोग परिवार सहित मेले में घूम कर आनंद लिए । इस मेला में कमेटि की ओर से बेहतर तरीके से व्यवस्था की गई थी। कमेटि के कंचन कर, अमित राय, सत्यजीत सीट, गोपू बॉस एवं अन्य कमेटी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मेला में विधायक के संग झामुमो नेता जगदीश भगत ,प्रधान सोरेन, काजल डॉन, बाघराय मार्डी ,करुणाकर महतो समेच दर्जनो मेला कमेटि के सदस्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें