चाकुलिया: प्लास्टिक शेड निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

Mar 08, 2026 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में प्लास्टिक सेग्रीगेशन शेड के निर्माण में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं। पूर्व अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की वास्तविक लागत 40-50 हजार रुपये है, लेकिन विभागीय कागजों में इसे 2.20 लाख रुपये दिखाया जा रहा है।

चाकुलिया: प्लास्टिक शेड निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में प्लास्टिक सेग्रीगेशन शेड के निर्माण में भारी गड़बड़ियां बरती जा रही हैं। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि अगर जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंचायतों में जिस प्लास्टिक शेड का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी वास्तविक लागत 40 से 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है। लेकिन विभागीय कागजों में उसी कार्य का विपत्र लगभग 2.20 लाख रुपये दिखाया जा रहा है।

ऐसा कर प्राक्कलित राशि की बंदरबांट की जा रही है। कई जगहों पर निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से किया गया है। कुछ लोहे के खंभे, टीन की चादर और मामूली सीमेंट का उपयोग कर काम पूरा दिखा दिया गया। कई स्थलों पर सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया। इसके कारण आम लोगों को योजना की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।