आज से स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते मिलीं रसोईया तो खदेड़ेंगे संघ से सदस्य
घाटशिला में रसोईया संघ ने 18 फरवरी से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। संघ की अध्यक्ष साल्गे हांसदा ने कहा कि कुछ रसोईया हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं। अब सभी रसोईयों की निगरानी की जाएगी और हड़ताल के दौरान मध्याह्न भोजन बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घाटशिला, संवाददाता। अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गया रसोईया संघ अब हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर कड़े कदम उठायेगा। इसका निर्णय सोमवार को घाटशिला ब्लॉक परिसर में संघ की जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा के नेतृत्व में प्रखंड भर से आयीं सैकड़ों रसोईया ने बैठक में लिया। साल्गे हांसदा ने कहा कि 18 फरवरी से रसोईया की हड़ताल जारी है, लेकिन कुछ रसोईया साथी हड़ताल में साथ ना देकर चुपके-चुपके स्कूल में मध्याह्न भोजन बना रही हैं। जिसके कारण हड़ताल कमजोर पड़ रही है। हमलोग सभी रसोईया के हक और अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कुछ रसोईया इसे कमजोर करने में लगी हैं।
ऐसा अब नहीं होने दिया जायेगा। मंगलवार से रसोईया का समूह घाटशिला प्रखंड के हर विद्यालय की निगरानी करेंगी और जहां भी रसोईया मध्याह्न भोजन बनाते हुए पकड़ी गयीं उन्हें वहां से खदेड़ा जायेगा और हड़ताल जारी रहने तक मध्याह्न भोजन नहीं बनाने को लेकर कड़ी हिदायत दी जायेगी, अगर उससे भी नही मानती हैं तो और भी कड़ा रुख अख्तियार किया जायेगा, लेकिन आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जायेगा। कोई रसोईया साथी डरे नहीं किसी को भी हटाया नहीं जायेगा साल्गे हांसदा ने कहा कि रसोईया के साथ-साथ अगर शिक्षक भी मध्याह्न भोजन बनवाते या बनाते मिले तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जायेगा। मंगलवार से रसोईया आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी और जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, हमारी हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। कोई रसोईया साथी डरे नहीं किसी को भी हटाया नहीं जायेगा, अगर ऐसी कुछ घटना होती है तो हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। बैठक में मुख्य रुप से उमा रानी मार्डी, कुंती कर्मकार,जामुना मार्डी, लक्षमी मार्डी, विना पानी महतो, छिता मार्डी, सोनामुनी हांसदा, पार्वती सिंह, माधव सोरेन, विना पानी मुंडा समेत सैकड़ो रसोईया मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


