Congress Prepares for Municipal Elections in Chakulia Organization Creation Campaign 2025 चाकुलिया: नगर निकाय चुनाव की तैयारी: कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान 2025' के तहत उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCongress Prepares for Municipal Elections in Chakulia Organization Creation Campaign 2025

चाकुलिया: नगर निकाय चुनाव की तैयारी: कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान 2025' के तहत उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

चाकुलिया में कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 18 Sep 2025 03:28 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया:  नगर निकाय चुनाव की तैयारी: कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान 2025' के तहत उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

चाकुलिया: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 'संगठन सृजन अभियान 2025' के तहत चाकुलिया नगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। यह बैठक नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत एवं बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि सिरी वाला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिनका चयन वार्ड अध्यक्ष के रूप में किया गया है। उनका सत्यापन कार्य किया जा रहा है,साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों का बीएलए - 2 का सत्यापन भी किया जा रहा है। साथ ही सिरी बेला प्रसाद ने विगत चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की अधतन स्थिति की जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी जनहित के कार्य में लग जाएं और आम जनता का विश्वास हासिल करें। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी करें, जिससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके। जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे वार्डों में सक्रिय पदाधिकारी का चयन करें और कमेटी में सभी समाज और सभी धर्म के लोगों का समावेशन करें। उन्होंने संगठन के कार्य को मजबूती से करने पर बल दिया।अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने कहा कि एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी), पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एवं जिला कांग्रेस संगठन के माध्यम से सभी को शक्ति सौंपी जा रही है। उन्होंने ईमानदार एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रदेश सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी, और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू के चाकुलिया नगर आगमन से कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं का निरीक्षण करने और उनके समाधान का प्रयास करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के.के. शुक्ला, अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, समीर दास, प्रिंस सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, शमशेर खान, संजय कुमार, जयदेव दास, चेतन्य मांझी, पशुपति बेरा, दिलीप शुक्ला, सलाउद्दीन अंसारी, मो. नसीम, मो. नौशाद अंसारी, विनोद कुमार शर्मा, अंशु मिश्रा, चिकु दास, देवल महतो सहित वार्ड के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।