Ghatsila News: कांग्रेस ने किया कार्यक्रम आयोजित, बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
Ghatsila News: मुसाबनी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह की अध्यक्षता में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा। इसमें पीएचसी अस्पताल, छात्रवृत्ति, किसान सब्सिडी, एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की गई। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह की अध्यक्षता में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कार्यालय को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्थानीय समस्याओं का समाधान
इससे पूर्व सभी कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में झंडा बैनर लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां मांग पत्र सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से प्रखंड कार्यालय के समीप पीएचसी हॉस्पिटल का निर्माण करने की मांग की गई है। इसके साथ स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति छूटे हुए बच्चों को जल्द से जल्द दिया जाए। किसानों को समय पर खरीफ फसल एवं बीज सब्सिडी दिया जाए। वृद्धा विधवा एवं विकलांग वंचित लाभुकों को फॉर्म भरवाने की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। मईया सम्मान योजना से वंचित लाभुकों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। मुसाबनी बाजार की साफ सफाई एवं सौंदरीकरण के लिए जिला को प्रस्ताव भेजा जाए। मुसाबनी प्रखंड में संचालित ग्रामीण जल जीवन मिशन आपूर्ति योजना सुचारू रूप से चले तथा शुद्ध पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की जाए। मुसाबनी बाजार में दुकानदार एवं लोगों की सुविधा हेतु साइकिल, बाइक स्टैंड बनाने की पहल की जाए। जमीन का म्यूटेशन कार्य को आरंभ किया जाए, साथ ही छूटे हुए जमीन दाताओं का ऑनलाइन खजाना रसीद काटने की व्यवस्था की जाए। बगैर खतियानधारी आदिवासी, हरिजन, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आदेश दिया जाए। राशन कार्डधारी एवं पेंशनधारियों से जाति प्रमाण पत्र की मांग के आदेश को वापस लिया जाए एवं वंचित परिवार का राशन कार्ड बनवाने का आदेश दिया जाए। ज्ञापन में इन सभी मांगों पर सकारात्मक पहल जल्द से जल्द करने की मांग की गई है। अन्यथा पार्टी मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित नेता
इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटराय किस्कू, शिवनाथ मार्डी, लक्ष्मण चंद्र बाग, मोसेस डेनियल, मोहम्मद मुस्तकीम, राजेंद्र पासवान, एंथोनी बास्टिन, मोहम्मद इब्राहिम, तोता महाली, सुबोध सिंह सरदार, सुभाष सिंहज़ श्याम गोडसारे, आर के मेरी दास, वर्षा दासज़ शोभा रानीज़ स्नेह लता सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


