Ghatsila News: एसआईआर : पोटका प्रखंड मुख्यालय में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: पोटका में विधायक संजीव सरदार ने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने नाम कटने, नोटिस और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि इस प्रक्रिया में जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए।

Ghatsila News: एसआईआर : पोटका प्रखंड मुख्यालय में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

Ghatsila News: पोटका,संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जायजा लेने विधायक संजीव सरदार पहुंचे। विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान नाम कटने की आशंका, नोटिस मिलने तथा आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में दस्तावेजों से संबंधित कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई लोगों को नोटिस मिलने तथा मतदाता सूची में नाम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि एसआईआर के नाम पर आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं हो। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने, दस्तावेजों तथा जातिगत जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर जनता के बीच कई तरह की असुविधाएं सामने आ रही हैं। विधायक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को किसी सरकार के पक्ष में नहीं, बल्कि संविधान और जनता के हित में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकार और मताधिकार से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। संजीव सरदार ने आश्वस्त किया कि जनता के अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: एसआईआर : पोटका प्रखंड मुख्यालय में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं