Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCommunity Unites to Repair Damaged Bridge in Chakulia After Heavy Rain

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया की ग्रामीणों ने श्रमदान से मरम्मत की

चाकुलिया में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बारूडीह (टीटीहा) जाथा नाला पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने श्रमदान करके पुलिया की मरम्मत का कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 14 Oct 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया की ग्रामीणों ने श्रमदान से मरम्मत की

चाकुलिया। चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क को टीटीहा चौक से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित बारूडीह (टीटीहा) जाथा नाला पर बनी पुलिया पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त गई थी। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लताघर, आगुनकोला, सानडांगरी और कांकड़ाचौक समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। खासकर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद गई थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए लताघर, आगुनकोला, सानडांगरी और कांकड़ाचौक के ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए श्रमदान का निर्णय लिया। सोमवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से टूटी हुई पुलिया को बनाने का काम शुरू किया।

कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने अस्थायी तौर पर रास्ता आवागमन करने लायक बना दिया है। इससे पैदल और छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। श्रमदान में कालिदास हांसदा, जादव टुडू, बीरेंद्र माझी, छोटराय हांसदा, महंत पाल समेत अनेक ग्रामीण शामिल थे।