Ghatsila News: कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, नशा और अपराध रोकने में जनता से सहयोग की अपील

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: पोटका में, डीएसपी रोहित कुमार रजवार की अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग की बैठक हुई, जिसमें पुलिस और जनता के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने कई मुद्दों जैसे जाम, प्रदूषण, पॉकेटमारी और अवैध धंधों के खिलाफ अपनी चिंताएँ जताईं। डीएसपी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, नशा और अपराध रोकने में जनता से सहयोग की अपील

Ghatsila News: पोटका। वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक डीएसपी रोहित कुमार रजवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। डीएसपी ने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने खुले में शराब पीने और नशे की अड्डेबाजी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों ने हल्दीपोखर में रोज लगने वाले जाम, रेलवे स्टेशन के पास कोयला पाउडर से प्रदूषण, साप्ताहिक हाट में पॉकेटमारी, ढेंगाम हाट में रेस ड्राइविंग और अवैध धंधों पर रोक लगाने की मांग उठाई।

डीएसपी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।