Ghatsila News: कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर थाना में हुई बैठक विधि व्यवस्था की समस्याओं के निदान को लेकर की गई चर्चा
Ghatsila News: मुसाबनी में डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ की अध्यक्षता में कम्युनिटी पुलिसिंग पर बैठक हुई। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा करना था। पुलिस ने अपराध मुक्त समाज के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया और जाम, नशा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
Ghatsila News: मुसाबनी । थाना परिसर में डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मकसद आम लोगों की समस्याओं को लेकर सीधे संवाद करना था। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध मुक्त समाज को लेकर आम लोगों की सहभागिता पर चर्चा की गई, वहीं बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा कई ज्वलंत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं पर कार्रवाई करने एवं उसके निदान का भरोसा दिलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड से लेकर प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम पर चर्चा की गई, नशा की रोकथाम पर चर्चा की गई।
साथ ही अन्य अपराधी घटनाओं एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर कई निर्णय लिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


