Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCommunity Effort Villagers Clean Up Wild Bushes Along Road in Chakulia

चाकुलिया: नीमडीहा गांव में महिला और पुरूषों ने श्रमदान कर झाड़ियों की सफाई की

चाकुलिया के नीमडीहा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने श्रमदान कर सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों की सफाई की। यह कदम सड़क पर आवागमन में हो रही परेशानियों और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए उठाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 15 Sep 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: नीमडीहा गांव में महिला और पुरूषों ने श्रमदान कर झाड़ियों की सफाई की

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा गांव की महिला और पुरूषों ने सोमवार को श्रमदान कर सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों की साफ - सफाई की है। महिलाओं ने कहा कि नीमडीहा गांव के सीमा से अमलागोड़ा गांव तक कच्ची सड़क किनारे झाड़ियां उग आने से सड़क पर आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अक्सर सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी और नीमडीहा गांव हाथी प्रभावित क्षेत्र भी है। इसे देखते हुए गांव की महिलाओं और पुरुषों ने श्रमदान कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने का निर्णय लिया और गांव की महिलाएं और पुरूषों ने श्रमदान कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की है।श्रमदान

में धनमनी हांसदा , बुधनी हांसदा, बसंती मुर्मू, दुली हांसदा, उर्मिला मुर्मू, पूनम मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, दुर्गा हांसदा, श्याम चंद मुर्मू,गजेन मुर्मू समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।