कोडा़साई में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
गालूडीह के कोडा़साई गांव में ग्रामीणों ने मिलकर 16 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को दधी उत्सव के साथ होगा। संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन संप्रदाय मंडलियों ने भाग लिया, जिससे गांव में भक्तिमय माहौल बना। महाप्रसाद का वितरण समापन के बाद किया जाएगा।
गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उल्दा पंचायत के कोडा़साई गांव में ग्रामीणों की सहयोग से रविवार से 16 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन शुरू किया गया। कीर्तन को लेकर शनिवार शाम को गंध दिवस पूजा अर्चना किया गया, मंगलवार दधी उत्सव के साथ संकीर्तन का समापन होगा। संकीर्तन में छह कीर्तन संप्रदाय मंडली शामिल हुए है, संकीर्तन में शामिल होने वाले केन्दाडीह के पवन दास संप्रदाय,बडाखुशी कीर्तन संप्रदाय,कागजपाल महिला संकीर्तन सम्प्रदाय,सुखसारी महिला सम्प्रदाय कीर्तन मंडली और नित्यानंद महाप्रभु कीर्तन सम्प्रदाय ,खड़ियाडीह कीर्तन संप्रदाय शामिल है सभी कीर्तन मंडली पारी पारी से कीर्तन कर रहे है,संकीर्तन से गांव में भक्तिमय माहौल बन गया।
मंगलवार को कीर्तन समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण कमिटी की ओर से किया जाएगा, आयोजन में सभी ग्रामीण शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


