Ghatsila News: मुसाबनी : जनसंख्या नियंत्रण की दी गई जानकारी
Ghatsila News: विश्व जनसंख्या दिवस पर मुसाबनी सीएचसी में जनसंख्या नियंत्रण के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सुंदरलाल मार्डी ने कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां आदि के मुफ्त उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने दंपतियों को स्थाई उपाय अपनाने की建议 दी और समाज में छोटे परिवार की अवधारणा को स्वीकार करने की आवश्यकता व्यक्त की।

Ghatsila News: मुसाबनी। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुसाबनी सीएचसी में कार्यक्रम का आयोजन कर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुंदरलाल मार्डी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जानकारी देते हुए जनसंख्या नियंत्रण के स्थाई एवं अस्थाई उपायों की जानकारी दिया। डॉ मार्डी ने कहा सरकार की ओर से सीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अस्थाई उपाय के रूप में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां ,कॉपर टी आदि की सुविधा मुक्त उपलब्ध है। उन्होंने कहा जिस दंपति के दो या उससे अधिक बच्चे हैं उन्हें जनसंख्या नियंत्रण का स्थाई समाधान अपनाना चाहिए, इसके तहत महिलाओं का बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा है।
डॉक्टर मार्डी ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को समझने की जरूरत है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मौके पर बीपीएम सूरज पूर्ति के अलावा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी एएनएम एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


