ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलासमिति ने किया ब्लॉक पर प्रदर्शन

समिति ने किया ब्लॉक पर प्रदर्शन

पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति पोटका के तत्वाधान में बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त...

समिति ने किया ब्लॉक पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 03 Mar 2018 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति पोटका के तत्वाधान में बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के नाम 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ प्रभाष चंद्र दास एवं सीओ द्वारिका बैठा को सौंपा। इसके पूर्व रैली कर समिति के दर्जनों प्रतिनिधि ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान कहा गया कि आज ग्रामसभा की अनदेखी की जा रही है। दलालों की मिलीभगत से फर्जी ग्रामसभा कर खनन का लीज दिया जा रहा है। पांचवी अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा ही सबसे ऊंची संसद है। ग्रामसभा लोकसभा एवं विधानसभा से भी ऊंची है। ग्रामसभा पांरपरिक होता है जबकि लोकसभा एवं विधानसभा महज 5 वर्षों के लिए चुने जाते हैं। ग्रामसभा के बगैर अनुमति के 184 स्कूलों को बंद करने का षंड़यंत्र किया जा रहा है ताकि गांवों के बच्चे अनपढ़ ही रहे। इस अवसर पर के सी मार्डी, निखिल मंडल,पीयूष मंडल,जयपाल मुंडा, कमलेश सरदार,दिलीप महाकुड़, बसंत कुमार मिश्रा,गदाधर भकत, जगन्नाथ सरदार, प्ररनेश्वर सरदार,सत्यनारायण मदीना,जितेन सरदार, गुणधर सिंह सरदार,श्यामचरण सरदार, भैरव सरदार समेत कई थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें