Ghatsila News: रांगामटिया में 200 सबर परिवारों के बीच बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: डुमरिया के रांगामटिया फुटबॉल मैदान में ‘साथ हम सबका फाउंडेशन’ ने 200 आदिम जनजाति सबर परिवारों को वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरटीआई एक्टिविस्ट सिर्मा देवगम ने की। जरूरतमंद परिवारों का समर्थन कर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Ghatsila News: रांगामटिया में 200 सबर परिवारों के बीच बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

Ghatsila News: डुमरिया। केन्दुआ पंचायत के रांगामटिया फुटबॉल मैदान में रविवार को ‘साथ हम सबका फाउंडेशन’, जमशेदपुर की ओर से 200 आदिम जनजाति सबर परिवारों के बीच वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम आरटीआई एक्टिविस्ट एवं कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम की देखरेख में आयोजित हुआ। इस दौरान पुरुषों व बच्चों को पैंट-शर्ट तथा महिलाओं को साड़ी दी गई। खाद्य सामग्री मिलने से जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि सबर समाज आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। संस्था जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

मौके पर सिर्मा देवगम, आशीष अग्रवाल, प्रतिक पंसारी, मंगल बानसिंह, रघुनाथ देवगम समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: रांगामटिया में 200 सबर परिवारों के बीच बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री