Ghatsila News: चाकुलिया: शहीद और महापुरूषों की मूर्तियों की हुई सफाई
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: चाकुलिया में विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई की गई। सफाई कर्मियों ने सुबह से ही भगवान बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित रघुनाथ मुर्मू, और भगत सिंह की मूर्तियों की सफाई की।
चाकुलिया: शहीद और महापुरूषों की मूर्तियों की हुई सफाई
Ghatsila News: चाकुलिया: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न चौक और चौराहों पर स्थापित शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई नगर पंचायत प्रशासन के तहत हुई। नगर पंचायत के सफाई कर्मी में सुबह से ही मूर्तियों की साफ सफाई में लग रहे। बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की, डाक बंगला परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की, पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर पंडित रघुनाथ मुर्मू की और भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास शहीद भगत सिंह की मूर्तियों की साफ सफाई की गई।


