प्रखंड कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान
मुसाबनी प्रखंड में गुरुवार को एक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बीडीओ पवन कुमार ने स्वयं सफाई की। कार्यालय परिसर से जंगली घास और झाड़ियों को हटाया गया। अभियान का उद्देश्य कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचाना था।

मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ सह सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में सुबह से ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई शुरू की गई। मौके पर बीडीओ हाथों में झाड़ू लेकर खुद सफाई अभियान में जुट गए। जिसके बाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारी, सुपरवाइजर, सहायक और अन्य कर्मी भी अभियान में शामिल हो गए। करीब दो घंटे तक चले सफाई अभियान में कार्यालय परिसर में उगी जंगली घास और झाड़ियों को हटाया गया। पूरे परिसर को साफ-सुथरा बनाया गया। कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। बीडीओ कुमार ने कर्मियों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परिसर में लगे सभी गमला पौधों का रखरखाव नियमित रूप से किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचाना भी था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


