Ghatsila News: स्वच्छता के लिए जनभागीदारी का आह्वान
Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत ने 17 सितंबर को 'स्वच्छता ही सेवा -2026' अभियान की शुरुआत की। कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने स्वच्छता कर्मियों को शपथ दिलाई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका लक्ष्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर पंचायत ने लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत 17 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा -2026”अभियान के तहत् चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों को कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। 17 सितंर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत”है। अभियान के दौरान चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं सहभागी बनाया जाएगा।
चाकुलिया नगर पंचायत ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छ चाकुलिया के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं। निर्धारित स्थान पर ही कुड़ा डालें, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

