‘देश के विकास एवं सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका’

Mar 11, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

जादूगोड़ा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें बल के जवानों की अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना प्रदर्शित हुई। मुख्य अतिथि विक्रम केसरी दास ने परेड का निरीक्षण किया और सीआईएसएफ के योगदान की सराहना की।

‘देश के विकास एवं सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका’

जादूगोड़ा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जादूगोड़ा इकाई का मंगलवार को 57वें स्थापना दिवस मना गया। इस अवसर पर एक शानदार परेड समारोह एवं विभिन्न प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिसमें बल के जवानों की अनुशासन, कौशल और राष्ट्रसेवा की भावना का जीवंत प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यूसील के निर्देशक (वित्त) विक्रम केसरी दास उपस्थित हुए। हालाकि सहायक कमांडेंट सौरभ कटियार द्वारा मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया कर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। परेड का आयोजन सीआईएएफ के तीन प्लाटूनों द्वारा भव्य परेड एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। वही इस मौके पर विक्रम केसरी दास ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सीआईएसएफ के बल सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने देश के विकास एवं सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बल के जवानों के समर्पण एवं योगदान की सराहना की। वही इस कार्यक्रम के समापन पर सहायक कमांडेंट सौरभ कटियार द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।