घाटशिला अनुमंडल में धुमधाम से मनाया गया क्रिसमस
घाटशिला अनुमंडल में ईसाई समुदाय ने क्रिसमस का प्रमुख त्योहार धूमधाम से मनाया। आधी रात को चर्चों में विशेष प्रार्थना की गई। विभिन्न चर्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पादरी जॉन कांडुलना ने...

ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस पुरे घाटशिला अनुमंडल में धुमधान से मनाया गया। इसको लेकर ईसाई समुदाय आधी रात को सभी चर्च में जमा होकर विषेश प्रार्थना के बाद इस उत्सव को मनाया। साथ ही यीशु के जन्म के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। बुधवार की सुबह के समय विभिन्न चर्च में पादरी के द्वारा प्रभु यीशु के संदेश को पढ़ा गया। मऊभंडार स्थित सीएनआई चर्च के पादरी जॉन कांडुलना ने चर्च में क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर चर्च के अध्यक्ष अनिल हैरेज, सचिव आर एफ बाजराई,बी कश्यप एवं चर्च के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुसाबनी के सुरदा, गिरिशडांगा सहित विभिन्न चर्चो में क्रिसमस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। मुसाबनी स्थित संत बारबरा चर्च, ग्रेस यूनियन चर्च, बेथल होम चर्च मुसाबनी, बेथल होम बेनाशोल आदि चर्च में क्रिसमस के मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लगभग सभी चर्च मे विशेष प्राथर्ना सभा के बाद केक काटा गया। इसके बाद चर्च परिसर में नृत्य संगीत का दौड़ भी चला। घाटशिला के मउभंडार स्थित संत एंथोनी कैथोलिक चर्च , मउभंडार चार बत्ती स्थित सीएनआई चर्च, काशिदा स्थित चर्च, कालचित्ति, लेदा एवं बुरुडीह के कई चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रिसमस को लेकर ग्रेस यूनियन चर्च के पास्टर रेवेन किरण कुमार ने बताया कि ईसाई समुदाय को विश्वास है कि यह प्रेम का एवं उद्धार का उत्सव है। उनका कहना था कि ईश्वर ही प्रेम है। मनुष्य के उद्धार के लिए प्रभु यीशु ने स्वर्ग छोड़कर धरती पे आये। प्रभु यीशु का जन्म बड़ा दिन है। इस पर्व को हम सब खुद आनंद के साथ मनाते हैं और दूसरों को भी आनंद देते हैं। इस दिन कैंडल जलाई जाती है। पास्टर रेवेन किरण कुमार ने बताया कि इसको लेकर चर्च में विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो 20 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है, और 31 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें कैरोल सिंगिंग, पवित्र रात्रि को होली नाइट सर्विस, प्रभु की प्रशंसा, बाइबल का पाठ किया जाएगा। बुधवार को क्रिसमस यानी बड़ा दिन पर दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक चर्च में धर्मशास्त्र पढ़ा जाएगा, धार्मिक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को मसीह वंदना का कार्यक्रम होगा, जिसमें जमशेदपुर, घाटशिला, मौभण्डार, मुसाबनी के विभिन्न चर्च से मंडली आएगी जिनके बीच संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह 27 दिसंबर को एकल गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, प्रतिभागियों को उपहार दिए जाएंगे। 28 दिसंबर को चर्च में बाइबल क्वीज का आयोजन होगा। एवं पुराने वर्ष के जाने एवं नए वर्ष के आने यानी 31 दिसंबर की रात को समुदाय के लोग चर्च में जमा होकर नए साल का वेलकम करेंगे। दूसरी ओर बहरागोड़ा के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत बानियाकुंदर चर्च में धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया गया। मसीह समाज ने केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मसीही समाज क्रिसमस के उल्लास में पवित्र क्रूस के सामने मोमबत्ती जलाकर अर्धरात्रि की प्रार्थना शुरू की। गीत-संगीत की धुन पर लोग कैरोल गीत गाते रहे। 12 बजते ही आमेन की आवाज से गिरजाघर गूंज उठा। केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।