चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया दमखम

Mar 02, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला में चिर यौवन सम्मान-2026 का समापन रविवार को हुआ। 55 से अधिक महिलाओं और 60 से अधिक पुरुषों ने पैदल चाल प्रतियोगिता में भाग लिया। 93 वर्षीय सत्यनारायण ओझा को विशेष सम्मान मिला। प्रतियोगिता का आयोजन अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो द्वारा किया गया और समापन समारोह में कई प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।

चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया दमखम

घाटशिला, संवाददाता। अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो द्वारा आयोजित चिर यौवन सम्मान-2026 का समापन रविवार को हो गया। घाटशिला, चाकुलिया, धालभूमगढ़ और आसपास के 55 से ऊपर महिलाओं और 60 से ऊपर पुरुषों ने पैदल चाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 60 वर्ष से ऊपर के पुरुषों की प्रतियोगिता की शुरुआत सर्कस मैदान, दाहीगोड़ा से हुआ साधना पाल ने शंखनाद कर और निर्मल झुनझुनवाला ने हरि झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। 93 वर्ष के सत्यनारायण ओझा सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष प्रतियोगी शामिल हुए जो 5 वर्ष लगातार अपने समूह के विजेता रहे। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चिर यौवन सम्मान आयोजन समिति के सदस्यों के साथ, राज स्टेट क्लब के काशीनाथ नामाता और सदस्यगण, घाटशिला कॉलेज कबड्डी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य आमंत्रित के रूप में एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार शामिल हुए। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, आनंद भट्टाचार्य, डॉ. दिलचंद राम, विजय कुमार पांडे, वीरेंद्र नारायण सिंहदेव उपस्थित हुए। विदित हो कि अभियान पिछले 5 वर्षों से वरीय नागरिकों के सम्मान में यह प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। महिलाओं को लक्ष्मी देवी चिर यौवन सम्मान प्रदान किया जाता है। घाटशिला के निर्मल झुनझुनवाला अपनी माताजी स्व. लक्ष्मी झुनझुनवाला के नाम इसे प्रायोजित करते हैं। वहीं पुरुष वर्ग के विजेताओं को सरयुग पासवान चिर यौवन प्रदान किया जाता है। अभियान के संयोजक प्रो. इंदल पासवान अपने स्व. पिता सरयुग पासवान के नाम से इसे प्रायोजित करते हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रो. सुबोध कुमार सिंह ने किया। स्वागत वक्तव्य प्रो. इंदल पासवान ने दिया। मौके पर अनिता अग्रवाल ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। समारोह को प्रसेनजीत कर्मकार और आनंद भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया। महिला वर्ग के 55 प्लस आयु के नमिता घोष प्रथम, गौरी लोहार द्वितीय और संध्या घोष तृतीय, 70 प्लस आयु वर्ग में ज्योत्सना पॉल प्रथम, सुकेशी अधिकारी द्वितीय और कल्याणी मैट्रो तृतीय। 60 प्लस में सुमाना करण प्रथम, रश्मिता घोष द्वितीय और अनिता अग्रवाल एवं अल्पना सोम तृतीय स्थान प्राप्त की। 65 प्लस में मीरा अग्रवाल प्रथम, हरदीप कौर द्वितीय एवं शुभ्रा पानी और साधना पाल तृतीय। 60 प्लस में इन्द्र कुमार रॉय प्रथम, उमेश प्रसाद द्वितीय एवं एस के करण तृतीय, 75 प्लस में रवीन्द्रनाथ पॉल प्रथम, रतन चंद्र अधिकारी द्वितीय एवं रविन्द्र नाथ विश्वास तृतीय। 70 प्लस में उमेश प्रसाद प्रथम, सुकुमार सांडोआ द्वितीय एवं चरण दास तृतीय। 65 प्लस में उमेश प्रसाद प्रथम, राम कुमार सिंह द्वितीय एवं पतित पावन घोष तृतीय स्थान पर रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।