यूसील में जमीन के बदले विस्थापितों को नहीं मिला रोजगार, आंदोलन की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाटीकोचा ग्राम सभा के प्रधान मेघराय सोरेन ने विस्थापित परिवारों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने यूसील प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 21 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो विस्थापित परिवार कार्रवाई करेंगे। पत्र की प्रतिलिपि कई अधिकारियों को भेजी गई है।

यूसील में जमीन के बदले विस्थापितों को नहीं मिला रोजगार, आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा, संवाददाता। चाटीकोचा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान सह अध्यक्ष मेघराय सोरेन ने यूसील उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार को जमीन अधिग्रहण से संबंधित विस्थापित परिवारों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग को लेकर पत्र सौंपा है।

नौकरी देने की मांग

ग्राम सभा की ओर से चाटीकोचा के संपूर्ण विस्थापित परिवारों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग उठाई गई है। ग्राम सभा ने अपनी मांगों में कहा है कि एलए केस नंबर 1989-90 के तहत जमीन अधिग्रहण से संबंधित वंचित युवक-युवतियों को नौकरी में नियोजित किया जाए। इसके अलावा नौकरी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों तथा मृत कर्मचारियों के आश्रितों को भी अविलंब नियोजन दिया जाए।

चेतावनी

इन सभी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन ने चेतावनी दी है कि यदि यूसील प्रबंधन 21 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो चाटीकोचा ग्राम सभा के विस्थापित परिवार यूसील प्रबंधन के विरुद्ध स्वतंत्र रूप से सीधे कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी यूसील प्रबंधन की होगी।

पुनर्वास का लाभ

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर अंचल पदाधिकारी, पोटका व जादूगोड़ा थाना को भी भेजी गई है। विस्थापितों का कहना है कि पिछले 28 वर्षों से अब तक उन्हें पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाटीकोचा ग्राम सभा ने किससे पत्र सौंपा है?
चाटीकोचा ग्राम सभा के प्रधान मेघराय सोरेन ने यूसील उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार को पत्र सौंपा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।