घाटशिला : 17 साल से चेकडैम मरम्मत की आस, 12 गांव नहीं कर पा रहे खेती

Feb 27, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला के रामचन्द्रपुर गांव में 1970 में बने चेकडैम की स्थिति खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब गेट और कीचड़ के जमाव के कारण पानी नहीं रुक रहा है, जिससे कृषि प्रभावित हो रही है। विधायक सोमेश सोरेन ने विभाग को पत्र लिखा है और सर्वेक्षण की टीम जल्द आएगी।

घाटशिला : 17 साल से चेकडैम मरम्मत की आस, 12 गांव नहीं कर पा रहे खेती

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की कालचित्ति पंचायत के रामचन्द्रपुर गांव में 17 साल से चेकडैम शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों की मानें तो इस चेकडैम का निर्माण दो पंचायत कालचित्ति और काशिदा पंचायत के लगभग 12 गांव के दो हजार हेक्टेयर जमीन पर खेती के उद्देश्य से वर्ष 1970 में सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया था। इस चेकडैम के निर्माण से कालचित्ति पंचायत के रामचन्द्रपुर, हिरागंज, बुरुडीह,धोबनी, पुरनापानी, बांधडीह, कालचित्ति, चेंगजोड़ा, काशिदा समेत 12 गांव को पानी मिल रहा था। जिसके कारण इन गांवों के लोग सभी मौसम में खेती करते थे। इस चेकडैम में पानी बुरुडीह से आता है।

जिसके कारण पानी की कभी कमी नहीं होती थी। लेकिन रखरखाव के आभाव में डैम ध्वस्त हो गया। 2009 तक डैम ठीकठाक रहा इसके बाद वर्ष 2004 में 13 लाख की लागत से डैम की पुन: मरम्मत सिंचाई विभाग ने की। मरम्मत के बाद करीब 2009 तक डैम ठीकठाक रहा, लेकिन चेकडैम के दोनों गेट खराब होने के बाद पानी का बहाव डैम में नहीं रुका और गेट के माध्यम से पानी बेकार बह जा रहा है। साथ ही डैम में कीचड़ का जमाव ज्यादा होने का कारण डैम में पानी का जमाव नहीं हो पा रहा है। इसके कारण चाहकर भी किसान इस चेकडैम से खेतों तक पानी ले जा पा रहे हैं। चेकडैम के दोनों गेट के खराब होने के कारण पानी रुक नहीं पा रहा इस संबंध में गांव के किसान प्रफ्फुलो भुईंया, बंकिम नामाता, खोगेन भुईंया आदि का कहना है कि चेकडैम के दोनों गेट के खराब होने के कारण पानी रुक नहीं पा रहा है। डैम के दोनों गेट को ठीक कर दिया जाये और कीचड़ के जमाव को हटा दिया जाये तो चेकडैम में हमेशा गहरा पानी रहेगा। क्योंकि इस चेकडैम में बुरुडीह डैम में जो पानी का रिसाव होता है, उससे आकर इसमें जमा होता है। बुरुडीह डैम में पानी कम भी हो जाये तो इस चेकडैम के पानी से खेती की जा सकती है। इसलिए इस चेकडैम के दोनों गेट को ठीक करवाने के साथ-साथ कीचड़ को हटा दिया जाये तो दो पंचायत के किसान खेती कर सकते हैं। इस संबंध में विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि इसे लेकर विभाग को पत्राचार किया गया है, शीघ्र ही सर्वे को लेकर टीम आयेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।