चाकुलिया: आगुनकोला के पास चेकडैम और सिंचाई नाला ध्वस्त होने से संकट में हैं किसान
चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के आगुनकोला गांव में चेकडैम और सिंचाई नाला ध्वस्त हो गए हैं। इससे कई गांवों के किसान संकट में हैं और वे वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं। पंचायत मुखिया ने चेकडैम और...

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के आगुनकोला गांव के पास नाला पर निर्मित चेकडैम ध्वस्त हो गया है। वहीं सिंचाई के लिए चेकडैम से बनाया गया पक्का नाला भी ध्वस्त हो गया है। इसके कारण कई गांवों के किसान संकट में हैं। सिंचाई के अभाव में किसान अपने खेतों में सालों पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। सानडांगरी के ग्राम प्रधान माखन चंद्र पाल समेत कई किसानों के मुताबिक इस चेकडैम का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था। सिंचाई के लिए खेतों में पक्का नाला भी बनाया गया था। इस चेकडैम के पानी से कई गांव के किसान सिंचाई कर सालों भर खेती करते थे। मगर पिछले दो साल पूर्व चेकडैम और नाला ध्वस्त हो गया। इससे किसान खेत की सिंचाई करने से वंचित हो गए। साल में एक बार धान की खेती कर पाते हैं। क्योंकि सिंचाई का कोई साधन नहीं है। गरीब किसान निजी स्तर से बोरिंग करने में असमर्थ हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने कहा कि किसानों के हित में इस चेकडैम और सिंचाई नाला की मरम्मत जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।