चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा का 36वां वर्ष, भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर पर
बहरागोड़ा के मौदा पंचायत में चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी 36 वां वर्ष मनाने की तैयारी कर रही है। इस बार भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। देवी दुर्गा को चांदी...
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा पंचायत अंतगर्त चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य जोरो सोर से तैयारी में तैयारी में जुट गए हैं। इस वर्ष चौरंगी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी 36 वां वर्ष दुर्गा पूजा मनाएगी।चौरंगी पूजा पंडाल तीन पंचायत मौदा, पाथरी एवं बनकाटा पंचायत के एक मात्र पूजा पंडाल बनाया जाता है और देवी दुर्गा की पुजा की जाती है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के 36 वां वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ी धुमधाम से मनाएगी। इसको लेकर कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। वही भव्य पंडाल का निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल निर्माण की जा रही है।
आकर्षक विद्युत सज्जा से दुल्हन की तरह सजाई जाएगी। कमेटी के सह सचिव रामचंद्र हेंब्रम ने बताया कि यहां देवी दुर्गा को 80 तोला चांदी और 5 तोला सोने से निर्मित मुकुट पहनाया जाता है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यह मुकुट समाजसेवी स्व भवानी देवी द्वारा दान किया गया था। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं के लिए भी चांदी और सोने के मुकुट तैयार किए गए हैं। इस वर्ष चौरंगी में दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही तीन दिनों तक संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी। सुरक्षा के मद्देनजर 60 से अधिक वोलेंटियर्स चयनित स्थान में तयनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी की जाएगी। दुर्गा पूजा आयोजन समिति पूजा की तैयारी में जोरों सोर से जुटी हुई है। कमेटी के सदस्यों में से अध्यक्ष नागेंद्र नाथ गिरि, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह मुंडा,सचिव स्नेहांसु मिंटू पाल,सत्येन माईती,संयोजक भूपति नायक, पंकज माइती, चंदन माइती, तड़ित मुंडा, चैतन्य सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गुहीराम साव, सहसचिव रामचंद्र हेंब्रम, पीयूष कांति साहू, राजीव लेंका, अरूप गिरि, पार्थसारथी पुष्टि, कोषाध्यक्ष सत्येन माइती, लाइसेंसी प्रदीप पांडा, सदस्य अखिलेश माइती,सुजीत साव,नारायण चंद्र पैड़ा, सत्यवान साहू, रामानुज माइती, भास्कर घोष आदि समेत दर्जनों सदस्य पूजा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर जुटे हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




