ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाचन्दन कुमार महतो बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

चन्दन कुमार महतो बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

चन्दन कुमार महतो को सोनुवा प्रखंड आदिवासी कुड़मी समाज की युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को सोनुवा के महुलडिहा स्थित काली मंदिर प्रागण में सोनुवा प्रखंड आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक...

चन्दन कुमार महतो बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 02 Apr 2018 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दन कुमार महतो को सोनुवा प्रखंड आदिवासी कुड़मी समाज की युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को सोनुवा के महुलडिहा स्थित काली मंदिर प्रागण में सोनुवा प्रखंड आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज के युवा वर्ग को संगठित करने के लिए युवा मोर्चा का गठन किया गया।

मौके पर कमलेश महतो को युवा मोर्चा प्रखंड सचिव व सरोज कुमार महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सभी गांवों में ग्राम स्तरीय कमेटी गठन करने व युवा मोर्चा को जल्द से जल्द विस्तार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नागेश्वर महतो, रविन्द्र महतो, डॉक्टर महतो, गौरीपद महतो, रंजित महतो, भवतरण महतो, कुलदीप महतो, श्रवण महतो, महेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें