Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsChampa Soren Criticizes JMM for Betraying Adivasis in Jharkhand Rally
झामुमो ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा और झूठे वायदों से सत्ता को हथियाया : चंपाई

झामुमो ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा और झूठे वायदों से सत्ता को हथियाया : चंपाई

संक्षेप: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो पर आरोप लगाया कि उसने आदिवासियों को धोखा दिया है। वे भाजपा के समर्थन में जनसभा में बोल रहे थे और कहा कि झामुमो ने न तो रोजगार दिया और न ही विकास किया। उन्होंने बाबूलाल सोरेन को जीताने का आह्वान किया और भाजपा की विकास नीति की सराहना की।

Sat, 8 Nov 2025 02:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा है, झूठे वायदों के सहारे सत्ता को हथियाया है। आदिवासियों की जमीन छीनी और फिर दावा किया कि आदिवासियों का हितैषी है। जनता को धोखा देना बंद करें। शुक्रवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के मोहलीशोल में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड के असली हित की बात करती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ओलचिकि लिपि को आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने का श्रेय भी भाजपा सरकार को ही जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो सरकार ने न तो रोजगार दिया, न ही विकास किया। राज्य की सड़कों से लेकर अस्पतालों तक बदहाली का आलम है। वहीं, भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास है। जनता अब झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। उन्होंने सभा में कार्यकर्ताओं से बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबूलाल सोरेन क्षेत्र के सच्चे सपूत हैं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सभा में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा, जिन्हें चंपाई सोरेन ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।