Ghatsila News: नपं कार्यालय के सामने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत शुरू
Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत ने अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू कर दी है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार से काम शुरू हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से नागानल मंदिर तक और वार्ड नंबर 10 के चिल्ड्रन पार्क में भी कई लाइटें खराब हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वहां भी जल्द मरम्मत होगी।

Ghatsila News: चाकुलिया। लोकप्रिय हिंदी दैनिक अखबार में विगत आठ अक्टूबर के अंक में चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्ट्रीट लाइट खराब शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। सोमवार से महीनों से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू हुई है। जानकारी हो कि नगर पंचायत के सामने स्थापित कई स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब थीं। वहीं कई स्ट्रीट लाइट के खंभों में रूप लाइटें नहीं जल रही थीं। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से लेकर नागानल मंदिर तक सड़क के किनारे स्थापित स्ट्रीट लाइटों के खंभों की रूप लाइटें भी खराब हैं।
वार्ड नंबर 10 में स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्थापित अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अन्य जगहों पर भी एक खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी।

