चाकुलिया: श्याम महोत्सव में प्रस्तुत श्याम भजनों पर श्रोताओं संग विधायक समीर मोहंती भी जमकर नाचे

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया के श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग कमेटी द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव में कलाकारों ने भजनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। विधायक समीर कुमार मोहंती भी उपस्थित रहे। भव्य सजावट और भक्ति की बयार में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। भजन गायक गोविंद धामानी और माही गर्ग ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

चाकुलिया: श्याम महोत्सव में प्रस्तुत श्याम भजनों पर श्रोताओं संग विधायक समीर मोहंती भी जमकर नाचे

चाकुलिया: चाकुलिया के स्टील प्रांगण स्थित श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग कमेटी के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम आयोजित श्याम महोत्सव में कलाकारों ने भजनों का ऐसा समा बांधा की देर रात तक सैकड़ों पुरुष और महिला श्रोता झूमते रहे। राजस्थानी कला और संस्कृति झलक पड़ी। भव्य तरीके से सजे श्याम बाबा के दरबार में भक्ति की बयार खूब बही और भोर चार बजे तक श्रोता इसमें गोता लगाते रहे। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हुए। उन्होंने श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। विधायक समीर मोहंती कोलकाता की माही गर्ग द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रोताओं के साथ खूब नाचे।

इस कार्यक्रम में शीश के दानी की झांकी, छप्पन भोग और अखंड ज्योति आकर्षण के प्रमुख केंद्र बिंदु रहे। कोलकाता के गोविंद धामानी, माही गर्ग, मनोज वर्मा और प्रेम सोनी ने अपने भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। कोलकाता के गोविंद धामानी द्वारा प्रस्तुत भजन ""मुझे बेटा कह के बुलाना पड़ेगा, जब भी पुकारू तुमको देने सहारा बाबा आना पड़ेगा"" हमें तो जो भी दिया, श्याम बाबा ने दिया""" समेत अनेक भजनों पर श्रोताओं ने खूब नृत्य किया। वहीं कोलकाता की माही गर्ग ने भी श्रोताओं को खूब झुमाया। माही गर्ग ने सजा दो घर को गुलसन से,मेरे सरकार आये है""" तुम देना साथ मेरा ओ साँवरा"" मन्ने भी बुलाले बाबा थारी रे नगरिया"" समेत अनेक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झुमाया। कोलकाता के मनोज वर्मा और प्रेम सोनी के भजनों ने भी श्रोताओं को खूब झुमाया। इस अवसर पर विकाश लोधा, दीपक कुमार झुनझुनवाला, विनीत कुमार रुंगटा, सुभाष लोधा, संजय कुमार लोधा, विशाल कुमार लोधा, परमेश्वर रुंगटा, विनय कुमार रुंगटा, आनंद सेकसरिया, आलोक लोधा, पंकज अग्रवाल, मुरारी लाल शर्मा, अमित शर्मा, उमंग शर्मा, गौतम शर्मा, मेहुल शर्मा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।