चाकुलिया: केरूकोचा में अंडरपास के पास नाला का टूटा ढक्कन बना है दुर्घटना का कारण
चाकुलिया के केरूकोचा में एनएच 18 पर नाले का ढक्कन टूटने से कई बाइक और साइकिल सवार घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चौक पर अंधेरा होने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। लोग जनप्रतिनिधियों से कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
चाकुलिया: चाकुलिया के केरूकोचा में एनएच 18 के फ्लाई ओवर के अंडर पास के पास बीच सड़क पर स्थित नाला का ढक्कन पिछले कई महीना पूर्व टूट गया था। इसके कारण उक्त स्थल पर रात्रि में कई बाइक सवार और साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। परंतु ध्यान देने वाला कोई नहीं है। फोरलेन और ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए उक्त नाला का निर्माण हुआ था। केरूकोचा में राष्ट्रीय उच्च पथ के सर्विस रोड से यह यह मुख्य सड़क चाकुलिया को जोड़ती है। चौक पर सड़क के बीच में नाला का ढक्कन टूट गया है।
चौक पर स्थापित हाई मास्ट लाइट और फ्लाई ओवर की स्ट्रीट लाइट भी खराब है। इसके कारण शाम होते ही उक्त स्थल पर अंधेरा पसर जाता है। चौक पर सुबह से देर शाम तक अक्सर भीड़ रहती है। छोटे और बड़े यात्री वाहन भी उक्त स्थल पर खड़े होते हैं। यहीं पर अंडरपास भी है। ऐसे में नाला के टूटे ढक्कन के पास नाला में गिर कर लोग जख्मी भी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि नाला के टूटे ढक्कन की मरम्मत जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


