चाकुलिया लैंपस में 340 क्विंटल धान का बीज पहुंचा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलाचाकुलिया नोडल लैंपस में 340 क्विंटल एमटीयू 7029 धान का बीज पहुंचा है। इस बार 30 किलो की बोरी की कीमत 620 रुपये है। सभी लैंपसों में बीज को जल्द बेचा जाएगा, जिससे किसान समय पर अपने खेतों में धान का बीज डाल सकें।

चाकुलिया। चाकुलिया नोडल लैंपस में मंगलवार को 340 क्विंटल एमटीयू 7029 धान का बीज पहुंच गया है। इस बार 25 किलो की बोरी की बजाय 30 किलो धान बीज की बोरी आयी हैं। 30 किलो वजन की धान की बोरी किसानों को 620 में रूपये में मिलेगी। यह जानकारी चाकुलिया नोडल लैंपस के सचिव अरुण कुमार राय ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के शेष सभी लैंपसों में धान का बीज जाएगा। वहां से किसान धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। धान के बीज की बिक्री जल्द ही शुरू किया जाएगा। ताकि किसान बीज लेकर अपने खेतों में समय पर डाल सकें।
ये भी पढ़ें:कराईकेला नोडल लैम्पस में पहुंचा धान बीज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


