Ghatsila News: चाकुलिया नपं: जलकुंभी से भर गया है पक्का घाट तालाब
Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में पक्का घाट तालाब जलकुंभी से भर गया है, जबकि इसके सौंदर्यीकरण पर 60 लाख रुपए खर्च किए गए थे। पिछले वर्ष सफाई की गई थी, लेकिन अब तालाब में कचरा और झाड़ियाँ हैं। प्रशासन की लापरवाही से यह तालाब, जो कि स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, deteriorating स्थिति में है।
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में कमारीगोड़ा के पास स्थित पक्का घाट तालाब जलकुंभी से भरता जा रहा है। एक साल में तालाब का एक बड़ा भाग जलकुंभी से भर गया है। तालाब में कचरा भी भर गया हैं। विदित हो कि नगर पंचायत के तहत इस तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर 60 लाख रुपए खर्च हुए थे। सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले वर्ष 2022 के दिसंबर माह में पूरा हुआ था।इस कार्य के तहत तालाब से जलकुंभी की सफाई हुई थी। तालाब के चारों ओर पेवर्स ब्लॉक बिछाए गए थे। मगर आलम यह है कि यह तालाब अब जलकुंभी से भर गया है।
बिछाए गए पेपर्स ब्लॉक पर झाड़ियां उगी हैं और टूट रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है। मालूम हो कि यह तालाब नगर पंचायत क्षेत्र का सबसे प्रमुख तालाब है। इस तालाब में रोजाना सैकड़ों पुरुष महिलाएं और बच्चे नहाते हैं। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर इसी तालाब के पानी को कलश में भर कर कलश यात्रा निकाली जाती है। विभिन्न पूजा संपन्न होने के बाद मूर्तियों का विसर्जन भी इसी तालाब में होता है।


