पुलिस ने राहगीरों के लिए की पेयजल की व्यवस्था

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गर्मी को देखते हुए चौक-चौराहों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। थाना के जवानों की मदद से लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गर्मी में राहत मिल सके। यह पहल लोगों के लिए सहायक साबित हो रही है।

पुलिस ने राहगीरों के लिए की पेयजल की व्यवस्था

चाकुलिया। भीषण गर्मी को देखते हुए चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चौक-चौराहों पर राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। थाना के जवानों के सहयोग से लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि तेज गर्मी में आम लोगों को राहत मिल सके। गर्मी के कारण जहां लोग परेशान हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जनसेवा की भावना से की जा रही यह पहल लोगों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है। थाना की ओर से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।