पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण भट्ठी को तोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सरडीहा पंचायत के मौराबांधी गांव में छापेमारी की। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को तोड़ा और 500 लीटर जावा और महुआ शराब को नष्ट किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण भट्ठी को तोड़ा

चाकुलिया। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चाकुलिया पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के मौराबांधी गांव में गुरुवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण भट्ठी को तोड़ा। भारी मात्रा में निर्माण के लिए तैयार जावा और महुआ शराब को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 500 लीटर तैयार जावा और महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

इस छापेमारी अभियान में सबइंस्पेक्टर शुकलाल हांसदा और पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।