Ghatsila News: चाकुलिया में रथ उत्सव की तैयारियां जोरों पर

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया में 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस रथ यात्रा की परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। रासमंच से यात्रा का आरंभ किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कमेटियां तैयारियों में जुटी हैं। संरक्षक लक्ष्मी नारायण दास ने बताया कि यह रथ यात्रा चिंता मणी दास द्वारा शुरू की गई थी।

Ghatsila News: चाकुलिया में रथ उत्सव की तैयारियां जोरों पर

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया में आगामी 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रथयात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। विभिन्न कमेटियां तैयारी में जुट गयी हैं। चाकुलिया के नामोपाड़ा स्थित रासमंच से रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा की परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। इस वर्ष भी कमेटी द्वारा रथ यात्रा की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण दास, कार्यकारी अध्यक्ष पतित पावन दास सचिव दिलीप कुमार दास, कोषाध्यक्ष उत्पल पंडा समेत कमेटी के अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण दास ने बताया कि यहां पर लगभग 100 वर्ष पहले चिंता मणी दास द्वारा रथ यात्रा शुरू की गई थी।

यहां से गोपाल जीव रथ यात्रा निकाली जाती है। यहां के जुगीपाड़ा स्थित राधे श्याम मंदिर से राधेश्याम जीव रथ रथ यात्रा निकालने की परंपरा काफी पुरानी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।