चाकुलिया: आकलन सफल पारा शिक्षकों की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Apr 05, 2026 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

अचाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को आकलन सफल पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक वरेन चन्द्र मुंडा की अध्यक्ष

चाकुलिया: आकलन सफल पारा शिक्षकों की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को आकलन सफल पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक वरेन चन्द्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन में शामिल होने के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में कहा गया कि चाकुलिया प्रखंड से शत प्रतिशत पारा शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे। बैठक में कहा गया कि झारखंड सरकार की वादा खिलाफी से आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश के पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है।बैठक में जिला सचिव गोविंद गोप ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी।

राज्य सरकार पारा शिक्षकों को छलने का काम कर रही है। पारा शिक्षक इस बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में कालीपद गोप, लखीन्द्र मुंडा,खेपुराम महतो,उषा महतो,बासंती मुर्मु,पूर्ण चन्द्र मुर्मु, हेमंत महतो,मंजु महतो,धानमनी हांसदा,गिरेन्द्र महतो समेत अन्य कई शिक्षक शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।