Ghatsila News: चाकुलिया नपं में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता 15 को

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत चाकुलिया नगर पंचायत 15 अक्टूबर को कार्यालय परिसर में स्लो साइकिल रेस आयोजित करेगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, संवेदकों और कर्मचारियों से अपनी साइकिल के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगर पंचायत प्रशासन पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करेगा।

Ghatsila News: चाकुलिया नपं में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता 15 को

Ghatsila News: चाकुलिया: भारत सरकार और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देशानुसार चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 15 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।‌ कार्यपालक पदाधिकारी चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा पत्र जारी कर क्षेत्र के सभी पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, नगर पंचायत के संवेदकों और कार्यालय के कर्मचारियों को अपनी-अपनी साइकिल के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सफल प्रतिभागियों को नगर पंचायत प्रशासन पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: चाकुलिया नपं में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता 15 को