चाकुलिया नपं : उपाध्यक्ष की रेस में हैं कई नाम
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव 2026 संपन्न हुआ, जिसमें 12 वार्डों के सदस्य निर्वाचित हुए। अधिकांश सदस्य झामुमो से हैं। उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए वार्ड सदस्यों में जोड़-तोड़ हो रहा है। वार्ड आठ के मो नजीमुद्दीन, वार्ड 10 के राजकुमार मिश्रा और वार्ड 5 के संजय घोष उपाध्यक्ष पद की रेस में हैं।

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव 2026 संपन्न हो गया। अध्यक्ष के साथ 12 वार्डों में वार्ड सदस्य भी निर्वाचित हो गए। अधिकांश वार्ड सदस्य झामुमो से जुड़े हैं। अब उपाध्यक्ष का चुनाव वार्ड सदस्य करेंगे। उपाध्यक्ष के लिए झामुमो खेमा में जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है। ऐसे में अहम सवाल खड़ा है कि उपाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होगा। वैसे उपाध्यक्ष पद की रेस में वार्ड आठ के निर्विरोध निर्वाचित वार्ड सदस्य मो नजीमुद्दीन उर्फ मोहम्मद गुलाब, वार्ड 10 में निर्वाचित वार्ड सदस्य राजकुमार मिश्रा और वार्ड पांच में निर्वाचित वार्ड सदस्य संजय घोष हैं। उपाध्यक्ष पद को लेकर इन तीनों के नाम की खूब चर्चा हो रही है।
क्योंकि उक्त तीनों वार्ड सदस्य विधायक समीर कुमार मोहंती के करीबी हैं। लिहाजा विधायक के लिए उपाध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ करना सहज नहीं होगा। मो नजीमुद्दीन उर्फ मो गुलाब वार्ड आठ में लगातार तीसरी बार वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वे झामुमो के नगर अध्यक्ष हैं और विधायक के खास हैं। वहीं राजकुमार मिश्रा उर्फ कुंडू मिश्रा वार्ड 10 में वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राजकुमार मिश्रा भी विधायक के करीबी माने जाते हैं। वार्ड पांच के निर्वाचित वार्ड सदस्य संजय घोष भी विधायक के करीबी माने जाते हैं। इधर, ऐसी भी चर्चा है कि उपाध्यक्ष पद के लिए झामुमो खेमा के इन तीनों वार्ड सदस्यों के नाम के अलावे एक अन्य दल से जुड़े निर्वाचित वार्ड सदस्य के नाम की एंट्री भी हो सकती है। इसके लिए भी अंदर ही अंदर जोड़ तोड़ चल रहा है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि उपाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



