चाकुलिया नपं चुनाव : मतगणना आज, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

Feb 27, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 में 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में तनाव है। अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा और अन्य प्रत्याशियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। झामुमो और भाजपा दोनों के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है।

चाकुलिया नपं चुनाव : मतगणना आज, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 में 23 फरवरी को मतदान के बाद 27 फरवरी को जमशेदपुर में मतगणना होगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी हैं। गुरुवार को दिनभर हार और जीत को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सर्वाधिक चर्चा अध्यक्ष पद को लेकर हुई। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन, भाजपा समर्थित चंदना मुर्मू, जेएलकेएम समर्थित संध्या रानी सरदार और निर्दलीय प्रत्याशी शिलावती टुडू के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को हार की हैट्रिक बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा के लिए बादशाहत कायम रखने की चुनौती है।

अध्यक्ष पद से भाजपा सांसद विद्युतवरण महतो और झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। वैसे झामुमो समर्थक पार्टी समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन की जीत का दावा कर रहे हैं तो भाजपा समर्थक भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार चंदना मुर्मू की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।