चाकुलिया नपं चुनाव: वार्ड नंबर-10 में चार उम्मीदवारों के बीच होगा रोचक मुकाबला

Feb 12, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर-10 के लिए चार उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला है। पूर्व पार्षद देवानंद सिंह, राजकुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा और विवेकानंद लोधा चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर 10 और 12 में बदलने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सभी उम्मीदवार जीत के लिए प्रयासरत हैं।

चाकुलिया नपं चुनाव: वार्ड नंबर-10 में चार उम्मीदवारों के बीच होगा रोचक मुकाबला

चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का प्रचार अभियान धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। वार्ड नंबर-10 में इस बार वार्ड पार्षद पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच बड़ा ही रोचक मुकाबला होने का अनुमान है। पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के अलावे राजकुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा और विवेकानंद लोधा चुनावी मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार अपने स्तर से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुटे हैं। मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस चुनाव में मतदाताओं के बीच में हचपच की स्थिति उत्पन्न हो गई है। क्योंकि वार्ड नंबर 10 के अनेक मतदाताओं का नाम वार्ड नंबर 12 की मतदाता सूची में शामिल हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह वार्ड नंबर 12 अनेक मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर 10 मतदाता सूची में शामिल हो गया है। इसको लेकर ऐसे मतदाता ऊहापोह की स्थिति में हैं। वहीं सभी उम्मीदवारों की भी परेशानी बढ़ गई है। वैसे पार्षद पद के सभी कर उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा दमखम लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।