Ghatsila News: चाकुलिया: रेलवे अंडरपास के पास कीचड़ में तब्दील हो गयी मुख्य सड़क, रथ यात्रा में होगी परेशानी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया के नया बाजार में रेलवे के अंडरपास के पास नगर पंचायत द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए मिट्टी डाली गई थी। बारिश के कारण यह कीचड़ में बदल गई है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इसके जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं, खासकर रथ यात्रा से पहले।

चाकुलिया: रेलवे अंडरपास के पास कीचड़ में तब्दील हो  गयी मुख्य सड़क, रथ यात्रा में होगी परेशानी

Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में रेलवे के अंडरपास के पास मुख्य बाजार सड़क बारिश होने के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। दरअसल, रेलवे की जमीन पर स्थित इस सड़क पर उभरे गड्ढा को भरने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने मिट्टी और विल्डिंग मटेरियल भरवा दिया। इसका नतीजा यह निकला कि बारिश होने से गड्ढे वाली जगह से भारी वाहनों के गुजरने से भरी गयी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इसके कारण राहगीरों और बाइक सवारों को यहां से गुजरने में भारी परेशानियां हो रही हैं। दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार भी परेशान हैं।

जल का भी जमाव हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर भारी बारिश हुई तो सड़क से गुजरना बंद हो जाएगा। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। क्योंकि अगर सड़क से कीचड़ नहीं हटाया गया तो 16 जुलाई को होने वाली दोनों रथ यात्रा में भी परेशानी होगी। यहां की रथ यात्रा इसी मुख्य सड़क से गुजरती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां से मिट्टी हटाकर डस्ट भरवाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।